वाराणसी से ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ, शिक्षा के प्रति जागरूकता पर जोर


नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में शत-प्रतिशत नामांकन और ट्रांजिशन का लक्ष्य, विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक व प्रमाण-पत्र वितरित
- रोशनी सिंह
वाराणसी। वाराणसी से नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए व्यापक ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके निरंतर शिक्षा से जुड़े रहने (ट्रांजिशन) को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नवीन सत्र की पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं तथा निपुण विद्यालयों और निपुण विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बच्चों को मिड-डे मील भी प्रदान किया गया। उपस्थित अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ द्वारा शिवपुर क्षेत्र में कम्पोजिट विद्यालय के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने सहभागिता की। कार्यक्रम में बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी गईं।

यह पहल नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के विज़न को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जो शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाकर बच्चों को सशक्त बनाने का कार्य करेगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर , मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जयसवाल , मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह सहित अनेक संबंधित विभाग के पीडी (प्रोजेक्ट डायरेक्टर) तथा अन्य अधिकारी गणमान्यजन उपस्थित रहे।



