NEWSUttar Pradesh

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने महाराजपुर में सांसद-विधायक खेल स्पर्धा का किया शुभारंभ

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के एक्सिस कॉलेज, हाथीपुर रुमा में रविवार को युवा कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन, कानपुर नगर द्वारा आयोजित “माननीय सांसद एवं विधायक खेल स्पर्धा” का शुभारंभ उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागी युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

विविध खेलों में युवा दिखा रहे प्रतिभा

स्पर्धा में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कुश्ती, बैडमिंटन, जूडो, भारोत्तोलन, खो-खो, शतरंज और रस्साकशी जैसी अनेक खेल विधाओं का आयोजन किया गया।

सतीश महाना ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में

  • खेलभावना,
  • अनुशासन,
  • टीमवर्क,
  • नेतृत्व क्षमता

जैसी महत्वपूर्ण गुणों का विकास होता है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनते हैं।

Related Articles

Back to top button