NEWS

BJP कानपुर उत्तर की सेवा पखवाड़ा और मैराथन तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) कानपुर उत्तर की 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाली सेवा पखवाड़ा को लेकर आज जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की।

बैठक में जिला अध्यक्ष ने सेवा पखवाड़ा और 13 सितंबर को प्रस्तावित मैराथन फॉर वन नेशन, वन इलेक्शन की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने जिला मॉनिटरिंग टीम को जिम्मेदारियां बांटते हुए निर्देश दिया कि मैराथन के बारे में सूचना बूथ कमेटी और जिले के प्रबुद्ध वर्ग तथा स्वयंसेवी संस्थाओं तक पहुंचे।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कल, 9 सितंबर को मैराथन की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय में एक वृहद बैठक भी आयोजित की जाएगी।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष आकाश शुक्ला, कार्यालय मंत्री रोहित साहू, सीमा एमबीए, प्रशांत त्रिपाठी, पूनम कंवर, रीना मिश्रा, हिमांशु सविता सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button