HomeNEWSविधानसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी ने की सर्वदलीय बैठक

विधानसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी ने की सर्वदलीय बैठक

3 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर पक्ष-विपक्ष के नेताओं से किया संवाद

  • अनुराधा सिंह

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के आगामी सत्र से पूर्व सोमवार को विधान भवन, लखनऊ में आयोजित सर्वदलीय बैठक में सहभागिता की। यह बैठक 3 अगस्त से प्रारंभ होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के सुचारु एवं सार्थक संचालन को लेकर आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने सभी दलों से लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करते हुए सदन की कार्यवाही को शांतिपूर्ण, गरिमामय और जनहित के मुद्दों पर केंद्रित रखने का आग्रह किया।

बैठक के दौरान आगामी विधानसभा सत्र की कार्ययोजना, सदन की कार्यवाही तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। सरकार और विपक्ष के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सदन को सुचारु रूप से संचालित करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है और जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा के माध्यम से प्रदेश के विकास को नई दिशा दी जा सकती है। बैठक में मंत्रिमंडल के सदस्य, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता तथा विधानसभा और विधान परिषद से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments