HomeNEWSविभिन्न मुद्दों को लेकर सपा विधायकों का विधानसभा परिसर में धरना-प्रदर्शन

विभिन्न मुद्दों को लेकर सपा विधायकों का विधानसभा परिसर में धरना-प्रदर्शन

  • अखिलेश कुमार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सभी विधायकों ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा निर्मित मणिकर्णिका घाट को तोड़े जाने, एसआईआर के नाम पर लोकतंत्र की हत्या, किसानों की बदहाली, बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था तथा महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर विधानसभा भवन परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया।

धरना-प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायक लाल टोपी पहनकर, हाथों में बैनर और पोस्टर लिए हुए भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी करते नजर आए। इस दौरान विधायकों ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी और जब तक सत्ता परिवर्तन नहीं होता, तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments