HomeNEWSविश्व पर्यावरण दिवस पर चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन ने लगाए चंपा के पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस पर चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन ने लगाए चंपा के पौधे

यूपी दर्शन पार्क में आयोजित वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूपी दर्शन पार्क में रॉयल कैफे के सहयोग से चंपा (प्लूमेरिया) के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन से ओम सिंह, रॉयल कैफे के एमडी संदीप आहूजा, एडवोकेट रमेश शुक्ला तथा इंटर्नशिप कर रहे छात्र ऋषभ कटियार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि चंपा, जिसे प्लूमेरिया के नाम से भी जाना जाता है, अपनी आकर्षक सुंदरता के साथ-साथ औषधीय गुणों के लिए भी प्रसिद्ध है। इसके फूलों और तेल का उपयोग विभिन्न औषधीय प्रयोजनों में किया जाता है तथा इसका तेल दर्द निवारक गुणों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा इस पौधे को अपेक्षाकृत कम पानी की आवश्यकता होती है, जिससे यह पर्यावरण के अनुकूल पौधों में शामिल है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। संस्था ने बताया कि भविष्य में भी विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य जारी रखा जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments