HomeNEWSविश्व पर्यावरण दिवस पर नक्षत्र वाटिका में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

विश्व पर्यावरण दिवस पर नक्षत्र वाटिका में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

अटल विचार मंच के नेतृत्व में “एक पेड़, एक जीवन” के संदेश के साथ लिया गया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अटल विचार मंच द्वारा प्रदेश अध्यक्ष रामदेव शुक्ल के नेतृत्व में नक्षत्र वाटिका में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर “एक पेड़, एक जीवन” के संदेश के साथ सभी उपस्थितजनों ने धरती को हरा-भरा बनाने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात के पूर्व जिला अध्यक्ष मदन पांडे, भाजपा कानपुर दक्षिण के पूर्व जिला महामंत्री प्रबोध मिश्र सहित राजू बाजपेई, संजय दुबे, मनीष त्रिपाठी, अमित मिश्रा, अमित बाजपेई, रामपाल साहू, पी.एन. दीक्षित, गिरजा शंकर गुप्ता, मनीष वाशल, बाउआ बाजपेई, कार्तिकेय मिश्रा सहित अटल विचार मंच के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं बल्कि निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है, जिसे हर व्यक्ति को निभाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments