SP श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने पुलिसकर्मियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- राहुल दीक्षित
कानपुर नगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाभियान के अंतर्गत वृहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर SP श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और सभी पुलिसकर्मियों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।

अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है। पेड़ों का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर उपस्थित पुलिसकर्मियों ने भी पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया तथा पर्यावरण को हरित और स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।


