- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। समाजवादी व्यापार सभा की कानपुर नगर ग्रामीण इकाई की बैठक आज हवेली हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुनीद्र शुक्ला, जिला अध्यक्ष, कानपुर ग्रामीण पूर्व विधानसभा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप जायसवाल मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अन्य प्रमुख उपस्थित लोग थे: पूर्व सांसद राजाराम पाल, कानपुर नगर अध्यक्ष फज़ल महमूद, पूर्व प्रत्याशी गोविंद नगर सम्राट विकास, महाराजपुर पूर्व प्रत्याशी फ़तेह बहादुर गिल, प्रदेश सचिव अजय चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष हरदीप सिंह रखड़ा, मनोज चौरसिया, कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल, कालेखरा रजत मिश्रा, और अर्चना रावल। कार्यक्रम की देखरेख और संचालन बिल्हौर विधानसभा के भावी प्रत्याशी विनय कोरी ने किया।

बैठक का शुभारंभ मुनीद्र शुक्ला और प्रदीप जायसवाल ने मान्यवर काशीराम और अन्य नेताओं की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात सभी वक्ताओं ने व्यापारियों की समस्याओं और आगामी रणनीतियों पर अपनी बात रखी।
मुख्य अतिथि प्रदीप जायसवाल ने कहा कि वर्तमान बीजेपी सरकार के नीतियों ने खुदरा व्यापारियों को भारी नुकसान पहुँचाया है। यदि यही स्थिति रही तो इसके दुष्परिणाम व्यापारियों को झेलने पड़ेंगे। वहीं, मुनीद्र शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के हितों की अनदेखी कर रही है और बुलडोजर के डर से व्यवसाय करना मुश्किल हो गया है।
पूर्व सांसद राजाराम पाल ने भी व्यापारियों के हितों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में सभी उपस्थित व्यापारियों ने अपनी आवाज़ बुलंद करते हुए आगामी 2027 में समाजवादी सरकार बनने की उम्मीद जताई।


