HomeNEWSशहर में यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर डीसीपी ट्रैफिक का निरीक्षण अभियान

शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर डीसीपी ट्रैफिक का निरीक्षण अभियान

“Reducing Traffic Congestion Scheme” के तहत प्रमुख चौराहों और अस्पताल मार्गों का लिया जायजा, अवैध पार्किंग व अतिक्रमण पर सख्ती के निर्देश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 15 मई 2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार ने “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme” के अंतर्गत शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौराहों का भौतिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान हैलेट अस्पताल मार्ग, कार्डियोलॉजी मार्ग, गोल चौराहा, जरीब चौकी, कोपरगंज तिराहा, टाटमील चौराहा, झकरकटी बस अड्डा मार्ग तथा आईसीसीसी नगर निगम क्षेत्र का जायजा लिया गया। इस दौरान यातायात व्यवस्था, सड़क पर वाहनों का दबाव, अवैध पार्किंग, ई-रिक्शा एवं ऑटो संचालन, सड़क किनारे अतिक्रमण और प्रमुख चौराहों पर यातायात संचालन की स्थिति का गहन निरीक्षण किया गया।

डीसीपी ट्रैफिक ने संबंधित अधिकारियों एवं यातायात कर्मियों को निर्देशित किया कि शहर में यातायात व्यवस्था को प्रभावी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए त्वरित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से अस्पताल क्षेत्रों में अव्यवस्था को नियंत्रित करने पर जोर दिया।

हैलेट अस्पताल एवं कार्डियोलॉजी मार्ग के आसपास मरीजों और तीमारदारों की अधिक आवाजाही को देखते हुए अवैध पार्किंग हटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी तिराहों एवं चौराहों से कम से कम 100 मीटर की दूरी तक ई-रिक्शा एवं ऑटो खड़े न होने देने, उनके लिए निर्धारित स्टॉप चिन्हित करने तथा सड़क पर अनावश्यक रूप से रुकने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश भी जारी किए गए।

निरीक्षण के दौरान एम्बुलेंस आवागमन को प्राथमिकता देने और अस्पताल क्षेत्रों में विशेष यातायात प्रबंधन लागू करने पर भी बल दिया गया। डीसीपी ट्रैफिक ने कहा कि “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme” का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments