HomeNEWSशहर विधायक संजीव शर्मा ने पैरामाउंट सिम्फनी और आम्रपाली सोसायटी में किया...

शहर विधायक संजीव शर्मा ने पैरामाउंट सिम्फनी और आम्रपाली सोसायटी में किया जनसंवाद

एनएच से शाहबेरी सड़क निर्माण और बिजली आपूर्ति की समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया भरोसा, प्रबुद्धजनों से किया सीधा संवाद

  • आशा चौधरी

गाजियाबाद। शहर विधायक संजीव शर्मा ने क्रॉसिंग्स मंडल क्षेत्र स्थित पैरामाउंट सिम्फनी एवं आम्रपाली सोसायटी में जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय निवासियों और प्रबुद्धजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

विधायक संजीव शर्मा ने विशेष रूप से एनएच से शाहबेरी तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और निकट भविष्य में इस समस्या का शत-प्रतिशत समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से संबंधित समस्याओं पर भी चिंता व्यक्त की और बताया कि संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं एओए प्रतिनिधियों के साथ शीघ्र बैठक आयोजित कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि नागरिकों को बेहतर विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।

कार्यक्रम में पैरामाउंट सिम्फनी एओए अध्यक्ष विमल पांडे, उपाध्यक्ष नितिन सिंह, आम्रपाली सोसायटी एओए अध्यक्ष रवि सिंह, एओए सदस्य रवि गुप्ता, क्रॉसिंग्स मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, मंडल महामंत्री जितेंद्र यादव, मंडल उपाध्यक्ष एवं एओए सदस्य आलोक मिश्र, मंडल उपाध्यक्ष आनंद बाजपेयी, सेक्टर संयोजक बी.के. मिश्रा, दिनेश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिक एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है और जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विधानसभा तक सीमित नहीं होता, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना ही सच्ची जनसेवा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को विश्वास दिलाया कि उनकी हर समस्या के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments