मनीष कुमार
कानपुर नगर। शासन द्वारा गठित तीन सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने शुक्रवार को हैलट इमरजेंसी और मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पतालों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का बारीकी से आकलन किया।
लखनऊ के केजीएमयू से आए डॉ. परवेज के नेतृत्व में टीम ने न केवल अस्पताल की व्यवस्थाएं देखीं, बल्कि मरीजों से सीधे संवाद कर सुविधाओं को लेकर उनका फीडबैक भी लिया। निरीक्षण के दौरान टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं के मानकों की जांच की और जरूरी सुधार बिंदुओं पर चर्चा की।
शासन द्वारा यह टीम कानपुर के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों की स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से भेजी गई है, ताकि प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जा सके।


