HomeNEWSशिक्षा में उत्कृष्टता का उत्सव: मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह

शिक्षा में उत्कृष्टता का उत्सव: मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह

प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुए टॉप-10 मेधावी, कानपुर देहात में भी गूंजा प्रतिभा और सफलता का उत्सव

  • राहुल दीक्षित

कानपुर देहात। लोक भवन, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2026 में प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके एक-एक अभिभावक को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी जिला मुख्यालयों पर भी किया गया।

इसी क्रम में जनपद कानपुर देहात में भी मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के प्रतिभाशाली एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। हाई स्कूल परीक्षा में प्रदेश सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र रूपेन्द्र कुमार (96.2%) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह में हाई स्कूल के टॉपर्स में छवि, देवांश दुबे, शालिनी राजपूत, आदित्य सिंह, आर्या कुशवाहा, राज श्रीवास्तव, शालू राजपूत, रोशनी एवं अक्षरा पाठक शामिल रहे। वहीं इंटरमीडिएट वर्ग के टॉपर्स में यशी, अर्जुन सिंह, रिया तिवारी, अमित, अमन कुमार, शिफा, योगेन्द्र कुमार, प्रशांत, कोमल एवं प्राची विश्वकर्मा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से माननीय राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, माननीय विधायक रसूलाबाद पूनम संखवार, भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, जिलाधिकारी कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक भृगुभूषण चौधरी सहित अनेक प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें उच्च शिक्षा एवं जीवन में निरंतर सफलता की दिशा में अग्रसर करना रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments