NEWSUttar Pradesh
शिक्षा ही प्रगतिशील समाज की आधारशिला : विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना


कानपुर में ‘स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल’ के नए भवन का उद्घाटन
- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। शहर में ‘स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल’ के नए भवन का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सतीश महाना ने कहा कि शिक्षा किसी भी प्रगतिशील समाज की आधारशिला होती है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह संस्थान क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ उत्तम संस्कार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


