HomeNEWSकानपुर में सड़क सुरक्षा मजबूत करने हेतु CCT टीम का प्रशिक्षण कार्यक्रम...

कानपुर में सड़क सुरक्षा मजबूत करने हेतु CCT टीम का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। 13 नवंबर 2025 को पुलिस कार्यालय सभागार में पुलिस उपायुक्त यातायात रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में क्रिटिकल कॉरिडोर टीम (CCT) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को दुर्घटना विवेचना, e-DAR प्रणाली, ऑनलाइन चालान प्रक्रिया, ब्लैक स्पॉट की पहचान, कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम, गोल्डन ऑवर, गुड समेरिटन योजना, और 5E मॉडल (Engineering, Enforcement, Education, Emergency Care, Environmental) के सिद्धांतों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

साथ ही स्पीड गन, ब्रेथ एनालाइज़र, बॉडी वॉर्न कैमरा, लाउडहैलर आदि विभिन्न यातायात उपकरणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया।

अपील

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करें। किसी भी समस्या या सहायता के लिए नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें—
📞 ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340
📞 ट्रैफिक हेल्पलाइन: 9305104387

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments