HomeNEWSशोभा यात्रा से पहले पुलिस ने किया रूट निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

शोभा यात्रा से पहले पुलिस ने किया रूट निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश

  • विपुल कुमार

कानपुर नगर। शोभा यात्रा के दृष्टिगत 24 मार्च 2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी ने थाना रावतपुर क्षेत्र में निर्धारित मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों और मार्गों का दौरा किया। साथ ही इन स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान संबंधित थाना प्रभारी, चौकी प्रभारियों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि शोभा यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह पर तत्काल नियंत्रण रखने और संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं पर सतर्क नजर बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments