एसपी श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने रूरा क्षेत्र के बनीपारा स्थित बाणेश्वर मंदिर का किया स्थलीय निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
- आशीष तिवारी
कानपुर देहात। श्रावण मास के तृतीय सोमवार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने थाना रूरा क्षेत्र के ग्राम बनीपारा स्थित प्रसिद्ध बाणेश्वर मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित रखने को कहा। साथ ही श्रद्धालुओं को दर्शन एवं पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
श्रावण मास के दौरान मंदिरों में बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है।


