HomeNEWSश्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर रामादेवी और जाजमऊ क्षेत्र का...

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर रामादेवी और जाजमऊ क्षेत्र का निरीक्षण

अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताडा ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा ने रामादेवी चौराहा एवं जाजमऊ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त यातायात कपिल देव सिंह भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, पुलिस बल की तैनाती तथा अन्य सुरक्षा प्रबंधों का विस्तृत निरीक्षण किया। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी बनाए रखने और यात्रा मार्गों पर सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

अपर पुलिस आयुक्त ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता हो। यातायात व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखा जाए, आपातकालीन सेवाओं के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न आने दी जाए तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधन और व्यवस्थाएं पूरी तरह तैयार रहें।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ सतर्कता एवं संवेदनशीलता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments