HomeNEWSश्री बांके बिहारी सम्मान से शहर के गणमान्य व्यक्तित्व सम्मानित

श्री बांके बिहारी सम्मान से शहर के गणमान्य व्यक्तित्व सम्मानित

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। शहर के जनहित कार्यों, समाजसेवी उपलब्धियों और उत्कृष्ट जनसहयोग के लिए आयोजित श्री बांके बिहारी सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। यह भव्य आयोजन मालवीय पार्क में श्रीमद् भागवत कथा समारोह के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन श्री राम सेवा समिति, ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन और कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में समिति अध्यक्ष मनोज बाजपेई के नेतृत्व और वृंदावन-मथुरा के प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित दीपक कृष्ण शास्त्री की उपस्थिति में किया गया।

समारोह के दौरान पूर्व सांसद सत्य देव पचौरी, भाजपा नेता व एमएलसी सलिल बिश्नोई, सुरेश अवस्थी, संजीव दीक्षित और अनिल मिश्रा सहित कई हस्तियों को श्री बांके बिहारी सम्मान से नवाजा गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जुगल किशोर बाजपेई, विपिन दीक्षित, दिनेश तिवारी, खूब चंद गुप्ता, दिव्यांशु वर्मा, सोनम वाल्मीकि, उज्जवल गुप्ता, राहुल पांडे, सानू गुप्ता, प्रेम मिश्रा, पवन गुप्ता, कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद शुक्ला, पार्षद आदर्श गुप्ता, रजत बाजपेई, अशोक शुक्ल, नितिन सिंह, सुनील सिंह, जितेंद्र प्रकाश दीक्षित, शेष कमल शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments