NEWSUttar Pradesh

श्री रामलला मंदिर में होली मिलन समारोह, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व विधायक अभिजीत सिंह सांगा रहे मौजूद

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। रावतपुर क्षेत्र स्थित श्री रामलला मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में सबसे पहले सभी ने भगवान श्री रामलला के पावन दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान भी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान श्री रामलला का आशीर्वाद लिया और उपस्थित लोगों से आत्मीय भेंट कर उन्हें रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समारोह में बिठूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिजीत सिंह सांगा और भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग होली मिलन समारोह में शामिल हुए और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button