समिति पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की, भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर राष्ट्र की समृद्धि की प्रार्थना
- पूजा परिहार
झांसी। संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं भगवान विश्वकर्मा का विधि-विधान से पूजन कर देश की प्रगति और समृद्धि की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा, संकल्प और सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार समाज और राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान देने का प्रयास करना चाहिए।
भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन, कौशल, श्रम और निर्माण का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने कहा कि देश के कारीगरों, शिल्पकारों, तकनीशियनों, इंजीनियरों और अन्य मेहनतकश लोगों की भूमिका राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण है।
उन्होंने युवाओं को कौशल विकास और हुनर के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कौशल और श्रम के सम्मान से युवाओं के लिए नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है।
डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और विश्वकर्मा जयंती का यह अवसर सेवा, कौशल, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि संघर्ष सेवा समिति आगे भी सामाजिक सेवा और जनहित से जुड़े कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रयास करती रहेगी।
कार्यक्रम में संघर्ष सेवा समिति से जुड़े सौरभ सिंह, नितिन वर्मा, हर्ष श्रीवास्तव, आहिल खान, कमल मेहता, अखिलेश सिंह यादव, सोनू ठाकुर, बॉबी ठाकुर, मनोज रेजा, अनुज गुप्ता, गोविंद दास, मनीष गुप्ता, जमील अहमद खान, राकेश अहिरवार, सुशांत गुप्ता, बसंत गुप्ता और राजू सेन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


