NEWSUttar Pradesh

पुलिस उपायुक्त यातायात ने प्रमुख चौराहों का किया स्थलीय निरीक्षण

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। दिनांक 09 फरवरी 2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात रविन्द्र कुमार द्वारा शहर में सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यातायात संचालन की वर्तमान स्थिति का गहन अवलोकन करते हुए व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण स्थल:

  • बड़ा चौराहा
  • परेड चौराहा
  • चुन्नीगंज चौराहा

निरीक्षण के दौरान प्रमुख चौराहों पर बढ़ते यातायात दबाव, अनियंत्रित एवं अवैध पार्किंग तथा जाम की स्थिति का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। इस संबंध में संबंधित यातायात अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पीक आवर्स के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए तथा अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित एवं प्रभावी प्रवर्तनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसके अतिरिक्त अस्पताल मार्गों पर विशेष ध्यान देते हुए एम्बुलेंस एवं अन्य आपातकालीन वाहनों की निर्बाध और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

Related Articles

Back to top button