HomeNEWSसंदिग्ध व्यक्तियों और विदेशी नागरिकों के सत्यापन के लिए विशेष पुलिस टीम...

संदिग्ध व्यक्तियों और विदेशी नागरिकों के सत्यापन के लिए विशेष पुलिस टीम सक्रिय

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों और विदेशी नागरिकों की जानकारी के सत्यापन हेतु पुलिस अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। यह टीम अब तक प्राप्त सभी सूचनाओं और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच-पड़ताल कर रही है तथा आवश्यकतानुसार विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में पकड़ी गई एक संदिग्ध महिला के संबंध में पुलिस ने उसके पूर्व पति और बच्चों से पूछताछ की है। इस दौरान संबंधित सभी तथ्यों को एकत्र करने का कार्य निरंतर जारी है।

पुलिस द्वारा जनपद में बांग्लादेशी, पाकिस्तानी नागरिकों एवं संभावित रूप से रह रहे रोहिंग्या समुदाय के व्यक्तियों से जुड़ी प्राप्त सूचनाओं का भी सत्यापन लगातार किया जा रहा है।

इस दिशा में गठित विशेष टीम विभिन्न खुफिया और तकनीकी तरीकों से जांच कर रही है। साथ ही, पुराने प्रकरणों से जुड़े मामलों में अन्य खुफिया एवं सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए टीम सतत रूप से कार्यरत है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments