HomeNEWSसंदेश सेवा संस्थान और मां भगवती मेमोरियल चैरिटेबल सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान...

संदेश सेवा संस्थान और मां भगवती मेमोरियल चैरिटेबल सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं को किया सम्मानित

अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। संदेश सेवा संस्थान और मां भगवती मेमोरियल चैरिटेबल सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च 2025 को गीता नगर स्थित आर्यन सर्जिकल सेंटर में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाएं जो समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं और महिलासक्तिकरण के द्वारा समाज को नई दिशा प्रदान कर रही हैं ऐसी 41 महिलाओं को संस्था की तरफ से सम्मानित किया गया। इन महिलाओं में प्रशासनिक सेवा कार्यरत, समाज सेवी, चिकित्सक एवं शिक्षिकाएं आदि शामिल है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रश्मि सिंह, नायब तहसीलदार, कानपुर सदर ने महिलाओं के साथ महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की और सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में नेहा कटियार, अनुराधा सिंह, नमिता कटियार, डॉ वारसी सिंह, सुनीता कनौजिया, शुभम वर्मा, उमा कटियार, डॉ अर्पणा, कोमल, अर्चना, अल्पना आदि महिलाएं उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments