NEWSUttar Pradesh
संपूर्ण समाधान दिवस पर DCP पश्चिम ने सुनी फरियादें, त्वरित निस्तारण के निर्देश

- अजय सिंह
कानपुर नगर। संपूर्ण समाधान दिवस के तहत 15 नवंबर 2025 को तहसील बिल्हौर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दिनेश त्रिपाठी ने आमजन की शिकायतें सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

डीसीपी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध न्याय मिल सके। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व विभाग को भूमि विवादों के शीघ्र समाधान के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सहित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।



