सतीश महाना ने ‘फार्मा अन्वेषण 2026’ में रखे विचार, फार्मेसी क्षेत्र की अहम भूमिका पर दिया जोर


नेशनल फार्मेसी एजुकेशन डे पर छात्रों और शोधकर्ताओं को किया संबोधित
- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। शहर के ‘महाराणा प्रताप कॉलेज ऑफ फार्मेसी’ में नेशनल फार्मेसी एजुकेशन डे के अवसर पर ‘फार्मा अन्वेषण 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सतीश महाना ने कहा कि एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में फार्मेसी क्षेत्र की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दवाओं के अनुसंधान, गुणवत्ता और नवाचार के माध्यम से समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।
उन्होंने अकादमिक जगत और उद्योग (Academia & Industry) के बीच समन्वय को आवश्यक बताते हुए कहा कि इससे युवाओं के लिए रोजगार और शोध के नए अवसर सृजित होंगे।
इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय भागीदारी की और फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए।


