पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन, गुंजन सिंह ने अंगवस्त्र और भगवान राम दरबार की प्रतिमा भेंट कर किया सम्मानित
- अभिषेक कुमार
अमेठी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आजमगढ़ से लौटते समय अमेठी में समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ी संख्या में मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।

स्वागत कार्यक्रम की अगुवाई कर रही गुंजन सिंह ने अखिलेश यादव को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा भगवान राम दरबार की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन की एकजुटता और उत्साह का प्रदर्शन किया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए अखिलेश यादव को मिठाई खिलाई और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।


