HomeNEWSसमाजवादी अधिवक्ता सभा के कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मुकीम अहमद चौधरी...

समाजवादी अधिवक्ता सभा के कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मुकीम अहमद चौधरी का भव्य स्वागत

  • अखिलेश कुमार अग्रहरि

कानपुर नगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता (हाईकोर्ट इलाहाबाद-लखनऊ) कृष्ण कन्हैया पाल ने दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता एवं दिल्ली समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकीम अहमद चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

जिला न्यायालय बार सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कृष्ण कन्हैया पाल ने श्री चौधरी को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद बार द्वारा आयोजित सभा में उन्होंने एसआईआर अभियान और एमएलसी स्नातक निर्वाचन के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए।

कार्यक्रम में बार अध्यक्ष प्रमेन्द्र भाटी एडवोकेट, सचिव अजीत नागर, एल्डर कमेटी के चेयरमैन ब्रह्म सिंह नागर एडवोकेट, एडवोकेट राम शरण नागर (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, समाजवादी अधिवक्ता सभा) सहित सैकड़ों सम्मानित अधिवक्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments