- विवेक कुमार
कानपुर नगर। हाल ही में आयोजित सम्मान समारोह में मुक्ता सिंह यादव को उनके उत्कृष्ट योगदान और समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन भाई दिलीप सिंह “कल्लू” यादव (पूर्व एमएलसी) द्वारा किया गया।

सम्मान समारोह में प्रदेश के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें विधायक मोहम्मद हसन रूमी, विधायक प्रदीप यादव, नीरज सिंह गौर, पुष्पेंद्र शुक्ला सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल थे।
इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे कदम न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं। मुक्ता सिंह यादव को इस सम्मान के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ और उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएँ दी गईं।


