
मिशन एजुकेशन के तहत बच्चों को लेखन सामग्री, फल एवं साहित्य का किया गया वितरण
- हरिओम गुप्ता
कानपुर नगर। मानव उत्थान सेवा समिति शाखा श्री हंस मंदिर आश्रम के तत्वावधान में, श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा एवं विभु जी महाराज के मार्गदर्शन में मिशन एजुकेशन के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को निशुल्क पठन-पाठन सामग्री वितरण अभियान चलाया गया।
माता श्री अमृता जी के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में उच्च प्राथमिक विद्यालय (कंपोजिट) टटिया भगवंत, श्याम नगर एवं प्राथमिक विद्यालय देहली सुजानपुर में कार्यक्रम आयोजित कर कुल 140 बच्चों को लेखन सामग्री, फल एवं दरबार का साहित्य वितरित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सेनानायक श्री बी.बी. चौरसिया (आईपीएस), 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर एवं श्री हंस मंदिर की प्रभारी साध्वी चंदन बाई जी एवं मुदिता बाई जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हुए पठन-पाठन सामग्री का महत्व बताया गया। आयोजकों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करना है।
इस अवसर पर शैलेंद्र पाल, प्रधानाध्यापिका प्रिया गुप्ता, प्रधानाध्यापिका मधुलिका गुप्ता, सहायक अध्यापिका ममता यादव, अमित यादव, मिलन त्रिवेदी, करन कठेरिया, विवेक राजावत, शिव वर्मा, श्याम किशोर गुप्ता, पूजा, मिथलेश सोनी, रुचि मिश्रा, करिश्मा वर्मा एवं राजेंद्र वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


