HomeNEWSसरदार पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान की बैठक संपन्न

सरदार पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान की बैठक संपन्न

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य समारोह की तैयारियों को लेकर आज जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए अनिल दीक्षित ने कहा कि भारत के प्रथम गृहमंत्री और एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को भाजपा पूरे देश में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाएगी। इस उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक “सरदार@150 यूनिटी मार्च” पदयात्रा और विभिन्न कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती पर लोकसभा स्तर पर 8 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी। इस अभियान के लिए जिला मंत्री विनय सिंह पटेल को संयोजक तथा सत्यम गुप्ता और धीरज बाल्मीकि को सह-संयोजक बनाया गया है। वहीं जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह को लोकसभा संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विधानसभा स्तर पर भी संयोजक और प्रभारी नामित किए गए हैं —

  • कल्याणपुर विधानसभा: संयोजक जितेंद्र विश्वकर्मा (राजू), प्रभारी संतोष शुक्ला
  • सीसामऊ विधानसभा: संयोजक मुनेन्द्र राजपूत, प्रभारी आकाश शुक्ला
  • आर्यनगर विधानसभा: संयोजक नवाब सिंह, प्रभारी अवधेश सोनकर
  • गोविंद नगर विधानसभा: संयोजक अरविंद सिंह, प्रभारी सतेंद्र नाथ पांडेय

31 अक्टूबर को होने वाली “रन फॉर यूनिटी” का संयोजन विनय सिंह पटेल, अनुभव कटियार, अमित बॉथम और अनुपम मिश्रा करेंगे। वहीं बूथ स्तर पर सरदार पटेल पुष्पांजलि कार्यक्रम मंडल प्रभारियों की देखरेख में होंगे और पार्कों में आयोजित समारोह पार्षदों के नेतृत्व में संपन्न होंगे।

इसके अलावा 1 से 7 नवंबर तक शैक्षणिक संस्थानों में निबंध, भाषण, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनका संयोजन परमानंद शुक्ला और अतुल दीक्षित करेंगे।

गुजरात प्रवासी पदयात्रा के लिए कानपुर से पांच कार्यकर्ताओं का चयन भाजयुमो अध्यक्ष शिवांग मिश्रा द्वारा किया जाएगा।

बैठक में अभिनव दीक्षित, पूनम कपूर, रंजीता पाठक, धर्म प्रकाश गुप्ता, आनंद मिश्रा, दीपक सिंह, प्रमोद विश्वकर्मा, पारस मदान, सुनील जायसवाल, प्रशांत त्रिपाठी, ऋचा सक्सेना, सीमा एमबीए, गौरव पांडेय, चंद्रमणि चौबे, शुभम दीक्षित, दीपक शुक्ला, रमाशंकर अग्रहरि, भानु प्रताप, मनीष त्रिपाठी, देवांग शर्मा, अजय शुक्ला, अरुण दुबे समेत अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments