NEWSUttar Pradesh

एचबीटीयू कानपुर में महिला सशक्तिकरण एवं साइबर जागरूकता वर्कशॉप आयोजित

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। दिनांक 10 नवंबर 2025 को हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू), कानपुर में महिला सशक्तिकरण एवं साइबर जागरूकता वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण तथा पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

वर्कशॉप में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने बढ़ते साइबर अपराधों के खतरों, उनसे बचाव के उपायों और पुलिस की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।

डीजीपी राजीव कृष्ण ने कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा,

“साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार जागरूकता है। हर व्यक्ति को डिजिटल दुनिया में सावधानी बरतनी चाहिए और संदिग्ध गतिविधियों से सतर्क रहना चाहिए।”

कार्यक्रम में कानपुर नगर के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, व्यापार मंडलों के पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएँ तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

वर्कशॉप का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और डिजिटल युग में स्वयं की सुरक्षा के उपायों के प्रति संवेदनशील बनाना था।

Related Articles

Back to top button