- शालिनी शर्मा
लखनऊ। दिनांक 3 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए आगंतुकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
मुलाकात के अंत में उन्होंने सभी आगंतुकों को पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।


