HomeNEWSलखनऊ में 51वें अमीनाबाद होली महोत्सव समारोह में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने...

लखनऊ में 51वें अमीनाबाद होली महोत्सव समारोह में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दी शुभकामनाएं

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। अमीनाबाद होली महोत्सव समिति द्वारा आयोजित “51वें होली महोत्सव समारोह” में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को होली की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली स्नेह, सौहार्द और खुशियों का पावन पर्व है, जो समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करता है।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मनीष चौधरी, संरक्षक मो. अहमद खां, महामंत्री दीपक सोनकर, पार्षद राजू गांधी, पार्षद राजीव वाजपेयी, पार्षद अमित चौधरी, सौरभ सोनकर, कोषाध्यक्ष अरविंद सोनकर, शैलेंद्र चौधरी, उत्कर्ष अग्रवाल, संजय साहू, अभिजित खन्ना, संजय सोनकर, राजेश, बच्चे लाल, दर्शन सोनकर, सुबोध अग्रवाल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments