सहयोग से बची बच्चे की जान, श्री गुरु रामदास जी सेवा ट्रस्ट ने जताया आभार

- नेहा पाठक
रुद्रपुर/दिल्ली। श्री गुरु रामदास जी सेवा ट्रस्ट की दिल्ली प्रदेश हेड मीनू कुमार ने एक बच्चे के सफल उपचार में सहयोग देने वाले सभी लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर निवासी अनुज की हालत बेहद गंभीर थी और स्थानीय डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया।
मीनू कुमार के अनुसार, समाज के सहयोगी जनों और मदद के लिए आगे आए लोगों के संयुक्त प्रयासों से बच्चे का समय पर उपचार संभव हो सका। वर्तमान में अनुज की सेहत में काफी सुधार देखने को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि जिन भी परिचित और अपरिचित लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाया, उन सभी के प्रति संस्था हृदय से कृतज्ञ है। संस्था ने उम्मीद जताई कि आगे भी समाजहित के कार्यों में इसी तरह परस्पर सहयोग मिलता रहेगा।
इस अवसर पर श्री गुरु रामदास जी सेवा ट्रस्ट (रुद्रपुर, उत्तराखंड) के फाउंडर हरविंदर सिंह चुग तथा दिल्ली प्रदेश हेड मीनू कुमार ने सभी सहयोगियों का पुनः धन्यवाद ज्ञापित किया।



