NEWSUttar Pradesh

साइबर क्राइम जागरूकता अभियान: पनकी थाना व मिशन शक्ति टीम ने स्कूल में दी महत्वपूर्ण जानकारी

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। दिनांक 8 दिसंबर 2025 को साइबर क्राइम टीम, थाना पनकी, कानपुर नगर एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा साइबर क्राइम जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल, एमआईजी में छात्रों और स्टाफ को साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

टीम ने उपस्थित छात्रों को साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 से अवगत कराया तथा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म—जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि—पर सावधानी बरतने के उपाय बताए।

साइबर अपराध होने पर क्या करें?

अभियान के दौरान टीम ने साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत की जाने वाली आवश्यक कार्रवाई भी बताई:

  1. सबसे पहले साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और प्राप्त लिंक पर पूरी जानकारी अपलोड करें।
  2. वेबसाइट cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर विस्तृत शिकायत दर्ज करें।
  3. निकटतम थाना या साइबर सेल से तत्काल संपर्क करें।
  4. अपराध में उपयोग हुए फोन/डिवाइस से कोई भी डेटा डिलीट न करें और सीधे साइबर सेल/थाना में शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत करने में बिल्कुल न घबराएं।

Related Articles

Back to top button