- अजय सिंह
कानपुर नगर। आज 08 दिसंबर 2025 को मिशन शक्ति टीम एवं साइबर टीम, थाना ककवन, कानपुर नगर द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। टीम ने सदर बाजार टेंपो स्टैंड और सब्जी मंडी का भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन, तथा साइबर जन-जागरूकता के विषय में विस्तृत जानकारी दी।


इसके साथ ही टीम ने लोगों को नए आपराधिक कानूनों—
- भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023,
- भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023,
- भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023
—के महत्वपूर्ण प्रावधानों से भी अवगत कराया।
अभियान के दौरान कुछ मनचलों को मौके पर ही लिखित चेतावनी देकर भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत भी दी गई।


