सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचीं विधायक डॉ. रागिनी सोनकर, बोलीं— महिलाओं को होना होगा और जागरूक

- दिवाकर गुप्ता
कुशीनगर। जनपद के तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग मंझरिया गांव में स्व. रामचंद्र ठाकुर आई जन कल्याण सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 21 कन्याओं का विवाह पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ संपन्न कराया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर शामिल हुईं। कार्यक्रम का आयोजन अवधनाथ ठाकुरई की देखरेख में तथा समाजवादी पार्टी के तमकुहीराज विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद यादव की अध्यक्षता में हुआ। समारोह में पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. पी.के. राय, सपा जिलाध्यक्ष रामवध यादव, मोहम्मद इलियास अंसारी, राजेंद्र यादव मुन्ना, विजेंद्र पाल यादव, बबलू संतोष तिवारी और हरीश राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सपा के जिला महासचिव ऐनुल हक ने किया।
समारोह में वर-वधू पक्ष के अतिथियों का स्वागत गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया। वहीं मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का फूल-मालाओं और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में आपसी सहयोग और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आज के समय में अधिक जागरूक और स्वावलंबी बनने की आवश्यकता है। समाज में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम में विजय यादव, सायरा बानो, मन्नान खान, काशीनाथ ठाकुरई, अखिलेश ठाकुरई, अरविंद यादव धुआ, जोगिंदर यादव, बालकृष्ण मिश्रा, शैलेंद्र प्रताप सिंह, सुनैना कुशवाह, भूषण ठाकुरई, सोनू ठाकुरई, मोनू ठाकुरई, बबलू खान, महेश कुशवाहा, हंसराज यादव, सद्दाम अंसारी, राजेश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



