सामूहिक विवाह समारोह में बोलीं डिम्पल यादव— PDA की एकजुट ताकत भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी

महंगी शिक्षा और रोजगार की कमी से बुंदेलखंड के लोग पलायन को मजबूर: डिम्पल यादव
- तरुण कुमार
उरई (जालौन)। मैनपुरी की सांसद डिम्पल यादव ने रविवार को उरई में समाजवादी पार्टी कार्यालय के समीप आयोजित कठेरिया समाज के सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा की भ्रष्ट सरकार को पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) की एकजुट ताकत उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिम्पल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में नौकरियों, रोजगार, महंगाई और शिक्षा जैसे मुद्दों पर पीडीए समाज के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में महिलाओं और बेटियों के साथ अन्याय और उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद भी दिया।
उन्होंने मान्यवर कांशीराम की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मान्यवर कांशीराम और डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रयासों से ही बहुजन समाज को सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1100 रुपये तक पहुंच गए हैं और तहसीलों तथा पुलिस थानों में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। जमीनों पर अवैध कब्जे भी हो रहे हैं।

डिम्पल यादव ने कहा कि सरकार ने शिक्षा को महंगा कर दिया है, जिससे गरीब परिवारों के बच्चों के लिए शिक्षा प्राप्त करना कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के लोग रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। भाजपा सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है, उन्हें केवल सत्ता की चिंता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह लोकसभा चुनाव में समर्थन मिला, उसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम पटेल ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी लोग समाजवादी पार्टी का साथ दें और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों को जिताकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर, कार्यक्रम संयोजक एवं किसनी विधायक बृजेश कठेरिया, महेंद्र कठेरिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री राम पाल, पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, वीरपाल सिंह यादव, पुष्पेंद्र यादव (हमीरपुर), सुरेंद्र बजरिया, धीरेन्द्र यादव, मानसिंह पाल, चंद्रावती वर्मा, अशोक महावली, कृष्ण गोपाल यादव, जीवन प्रताप वाल्मीकि, दीपू त्रिपाठी, विजय कुशवाहा, परमात्मा शरण फौजी, वेद प्रकाश यादव, कार्तिकेय पटेल, पूर्व चेयरमैन मानसिंह वर्मा, महेश शिरोमणि, गुलाब जाटव, बबलू नरछा, मुईददीन मिर्जा, महेश चंद्र विश्वकर्मा, अमर सिंह चंदेल, राजकुमार वाल्मीकि, माता प्रसाद पाल, रामकुमार चौहान, कृपाल सिंह गुर्जर, पुष्पेंद्र सिंह, राजू चांदनी, शिवराम राजपूत, रामानंद कुशवाहा, रश्मी पाल, ममता कुशवाहा, मीरा राठौर, सुधा राजावत, अमित यादव, राजू सेंगर, प्रेम नारायण भाटिया, कुसुम सक्सेना, चुन्नी यादव, प्रतिभा शर्मा, विमला वर्मा, विमलेश यादव, समीमा, सुनील पाल, जितेन्द्र खटिक, लखन लाल अहिरवार, के.के. यादव, देवेंद्र चौधरी, उम्मेद सिंह यादव, तेज सिंह पाल, कृष्ण पाल गुर्जर, दशरथ पाल, रामेंद्र त्रिपाठी, अमित सागर, भानू राजपूत, ज्ञान स्वरूप राजपूत, जमील मंसूरी, रामकुमार राजावत, अर्जुन राठौर, भूरे यादव, अरविंद दोहरे, बलवीर कठेरिया, शिववीर राजावत, पप्पू मिश्रा, प्रमोद विश्वकर्मा, थान सिंह यादव, आशिब सेसा, मुकेश सभासद, सुरेंद्र राजपूत, हेमंत धनगर, सतीश परिहार, पतलेश राजपूत, दीपू यादव, साहिल कठेरिया, श्यामबाबू पाल, मदन यादव, बब्बू राजा, छुन्ना यादव, नूर आलम, हिमांशु खरकया, मोहम्मद मंसूरी, श्रीराम पाल, आनंद यादव, जमालुद्दीन, ज्ञानू निरंजन, वीरेंद्र सिंह यादव, प्रदीप दीक्षित, मान सिंह पाल, महेश सर द्विवेदी, लाखन सिंह कुशवाहा, विवेक यादव, जीनू कोरी, नेतराम निरंजन, संजू कठेरिया, अनुराधा कठेरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



