HomeNEWSसिठमरा के बच्चों ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश, बोले- प्यारे मतदाता,...

सिठमरा के बच्चों ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश, बोले- प्यारे मतदाता, भूल न जाना, पोलिंग बूथ पर आकर नाम जुड़वाना

प्रधानाध्यापक शनेन्द्र सिंह तोमर ने हीलियम गैस से भरे जागरूकता स्लोगन वाले गुब्बारे उड़ाकर किया ग्रामीणों को प्रेरित, नाहरपुल तक निकाली गई जागरूकता रैली

  • आशीष तिवारी

कानपुर देहात। मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने और छूटे हुए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से उच्च प्राथमिक विद्यालय सिठमरा में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शनेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में बच्चों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मतदाता जागरूकता से जुड़े स्लोगन लिखे हीलियम गैस से भरे गुब्बारे हवा में उड़ाए गए, जिससे लोगों में उत्सुकता देखने को मिली।

बच्चों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश

कार्यक्रम के तहत विद्यालय के बच्चों ने उच्च प्राथमिक विद्यालय सिठमरा से नाहरपुल तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान बच्चों ने ग्रामीणों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के प्रति जागरूक किया। इसके बाद मतदाता जागरूकता के संदेश लिखे गुब्बारे हवा में छोड़े गए। रैली वापस विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।

18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों से नाम जुड़वाने की अपील

कार्यक्रम का उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूट गए पात्र नागरिकों को जागरूक करना था। इसके लिए बच्चों के माध्यम से गांव के लोगों तक संदेश पहुंचाया गया, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकें।

इस अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के पूर्व सह-कोऑर्डिनेटर नवीन कुमार दीक्षित ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि 24 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान को एसएसआर नाम दिया गया है। उन्होंने अभियान के उद्देश्य और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के महत्व के बारे में जानकारी दी।

प्रधानाध्यापक शनेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में आयोजित इस पहल के माध्यम से बच्चों ने ग्रामीणों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments