HomeNEWSसीएचसी मोठ में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हुआ...

सीएचसी मोठ में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

महिला आयोग सदस्य अनुपमा लोधी और विधायक जवाहर सिंह राजपूत ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

  • नरेश राठौर

झांसी। वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जनपद झांसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोठ में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा लोधी एवं गरौठा विधायक जवाहर सिंह राजपूत ने पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण देने का सामूहिक संकल्प है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने पौधों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने से स्वच्छ वातावरण के साथ जनस्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में अधीक्षक डॉ. एम.पी. राजपूत, डॉ. मनीषा जैन, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक धीरज किशोर गुप्ता, ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक राजेश सिंह राजपूत सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ पर्यावरण, बेहतर जनस्वास्थ्य और हरित विकास के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प भी लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments