HomeNEWSसीएसए की नर्सरी ऑब्जर्वेशन लैब में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, बच्चों...

सीएसए की नर्सरी ऑब्जर्वेशन लैब में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, बच्चों ने बनाई आकर्षक कंदील

रामायण की कहानी के जरिए बच्चों को बताया दीपावली का महत्व, गणेश-लक्ष्मी पूजन के बाद वितरित किए गए उपहार

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग की ओर से 5 नवंबर 2026 को नर्सरी ऑब्जर्वेशन लैब में दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंग-बिरंगी कंदील बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. मुक्त गर्ग ने बच्चों को रामायण की कहानी सुनाकर दीपावली पर्व के महत्व और इसे मनाने के पीछे की धार्मिक एवं सांस्कृतिक मान्यताओं के बारे में सरल शब्दों में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को भगवान श्रीराम के जीवन और उनके आदर्शों से भी परिचित कराया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभी बच्चों को उपहार स्वरूप आकर्षक कंदील, चॉकलेट, चिप्स आदि वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने उत्सव का भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नर्सरी शिक्षिका श्रीमती रेनू का विशेष योगदान रहा। इस दौरान विभाग के शिक्षक शुभम राज सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments