HomeNEWSसीएसए विश्वविद्यालय में जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित, आशा बहुओं और आंगनवाड़ी...

सीएसए विश्वविद्यालय में जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित, आशा बहुओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

जिला प्रशासन और कमिश्नरेट पुलिस की पहल, मिशन शक्ति टीम की सदस्यों एवं छात्राओं को भी मिला सम्मान

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। जिला प्रशासन एवं कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस की ओर से चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव तथा अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/सीएडब्ल्यू स्नेहा तिवारी की उपस्थिति में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं और छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आशा बहुओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मिशन शक्ति टीम की सदस्यों और छात्राओं को उनके योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के कार्यों को प्रोत्साहित करना और समाज में उनके योगदान को पहचान दिलाना रहा।

आयोजन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, जागरूकता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। साथ ही, महिलाओं को समाज में अपनी भूमिका प्रभावी ढंग से निभाने और अपने अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

जिला प्रशासन और कमिश्नरेट पुलिस की इस पहल को महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं और छात्राओं के योगदान को सराहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments