NEWSUttar Pradesh

सीएसजेएमयू में ‘Women With Wings’ राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं विधायक नीलिमा कटियार

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज द्वारा ‘Women With Wings: Shattering Stereotypes’ राष्ट्रीय संगोष्ठी 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कल्याणपुर की विधायक नीलिमा कटियार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

महिला अध्ययन केंद्र और इंडियन फार्मेसी ग्रेजुएट्स एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित इस संगोष्ठी में महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, नेतृत्व और समाज में उनकी सशक्त भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ते हुए आगे बढ़ने और अपनी अलग पहचान स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा और नेतृत्व क्षमता को समाज के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में सीएसजेएमयू की डीन प्रो. ब्रिश्टि मित्रा, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की मजिस्ट्रेट नमिता दुबे, 17 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की एडीएम ऑफिसर मेजर इंदु मिश्रा और कनिष्क इंटरनेशनल की मैनेजिंग पार्टनर कनिका मिश्रा सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।

अंत में विधायक नीलिमा कटियार ने सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button