- आशा चौधरी
गौतमबुद्ध नगर। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने गौतमबुद्ध नगर जनपद के छपरौला गांव निवासी सुनीता यादव को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है।
सुनीता यादव लंबे समय से समाजवादी पार्टी में सक्रिय राजनीति कर रही हैं। इससे पूर्व वह समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव तथा जिलाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। संगठन में उनके योगदान और मेहनत को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सुनीता यादव ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान देकर शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी। उन्होंने कहा कि वह महिलाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को और मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य करती रहेंगी।


