HomeNEWSसेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मान के साथ किया गया अभिनंदन

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मान के साथ किया गया अभिनंदन

मार्च 2026 में रिटायर हुए अधिकारियों-कर्मचारियों के सेवाकाल की सराहना, उज्ज्वल भविष्य व स्वास्थ्य की कामना

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। कमिश्नरेट कानपुर पुलिस में माह मार्च 2026 के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके लंबे, निष्ठापूर्ण एवं सराहनीय सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके योगदान को विभाग के लिए अमूल्य बताया। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त (लाइन) श्री आनंद कुमार ओझा, आरआई प्रथम श्री राकेश कुमार शर्मा एवं आरआई द्वितीय श्री चन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारी:

  1. मु0आ0 485 ना0पु0 राजू सिंह
  2. उ0नि0 स0पु0 रमेश कुमार सिंह
  3. मु0आ0 (चालक) विजय कान्त मिश्रा
  4. उ0नि0 ना0पु0 ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी
  5. उ0नि0 ना0पु0 विनोद कुमार
  6. उ0नि0 ना0पु0 अनवारूल हक
  7. उ0नि0 ना0पु0 ठाकुर दास
  8. रेडियो उ0नि0 अनिल कुमार दीक्षित
  9. मु0आ0 स0पु0 रौदास सिंह

यह विदाई समारोह भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ, जहां साथियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ बिताए अनुभवों को साझा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments