HomeNEWSसेवा पखवाड़ा के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। सेवा पखवाड़ा के तहत आज राजकीय इंटर कॉलेज चुन्नीगंज, कानपुर में “विकसित भारत” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में विजेता इस प्रकार रहे –

  • जूनियर वर्ग: अलीना अल्ताफ (प्रथम), दीपा जायसवाल (द्वितीय), साक्षी गुप्ता (तृतीय)
  • सिनियर वर्ग: आस्तिक चौधरी (प्रथम), प्रेम सिंह (द्वितीय), तानिया खरे (तृतीय)
  • सामान्य वर्ग: सादिया नूर (प्रथम), पिंकी राणा (द्वितीय), मीनू अग्रवाल (तृतीय)

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि विजेताओं को जल्द ही एक भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, कार्यक्रम संयोजक अतुल दीक्षित, आकाश चंदेल, गुंजन शर्मा, डीआईओएस प्रशांत दिवेदी, प्रधानाचार्य संजय यादव सहित अनेक शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments