
गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर शिवा क्लिनिक में लगा स्वास्थ्य शिविर, करीब 350 लोगों ने कराई जांच
- अमित कुमार
झांसी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सिविल लाइन मंडल में गोंदू कंपाउंड स्थित शिवा क्लिनिक पर विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन वार्ड नंबर 57 के शक्ति केंद्र संयोजक एवं चिकित्सक डॉ. धीरज कुमार अग्रवाल की ओर से किया गया।
कार्यक्रम में एमएलसी रमा आरपी निरंजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता सीए दुष्यंत चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों ने शिविर का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे लोगों से बातचीत की।
शिविर में लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। डॉ. धीरज कुमार अग्रवाल की ओर से ब्लड प्रेशर, बीएमआई, ब्लड शुगर, एचबीए1सी और बीएमडी यानी हड्डियों की मजबूती की जांच निशुल्क की गई।
आयोजकों के अनुसार शिविर में करीब 350 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श लिया। शिविर के दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित जांच कराने के लिए भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ‘लाला’, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक जैन, पार्षद प्रतिनिधि गोकुल दुबे, जिला कोषाध्यक्ष मंगल श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष रजनी गुप्ता, गीतामाला गुप्ता, शिविर संयोजक मनमोहन गेड़ा, व्यापार मंडल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा वार्ड अध्यक्ष 49 धीरज गोस्वामी, भाजपा नेता ऋषिकेश नायक, मंडल उपाध्यक्ष नितेश तिवारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा वार्ड 57 के बूथ अध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव और आशीष श्रीवास्तव, राजेंद्र अगरिया, सुभाष पुरवार, गीता गुप्ता और रवींद्र प्रकाश गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शिविर में सहयोग किया।
स्वास्थ्य शिविर में जूनियर डॉक्टर ज्योति, वैष्णवी, तनिष्का और हर्ष के साथ इंटास से सत्यम सिंह गौर तथा यूएसवी से विकास द्विवेदी भी उपस्थित रहे और शिविर के संचालन में सहयोग किया।
शिविर के दौरान लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकों से अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर परामर्श लिया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक जैन ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, कार्यकर्ताओं और शिविर में पहुंचे लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि समाजसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाने चाहिए।


