HomeNEWSसोशल मीडिया पर दबंगई दिखाना पड़ा महंगा, बाबूपुरवा पुलिस ने तीन युवकों...

सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाना पड़ा महंगा, बाबूपुरवा पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

रील बनाकर दबंगई का प्रदर्शन करने वाले युवकों पर पुलिस की कार्रवाई

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। थाना बाबूपुरवा क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक रील के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो में युवक दबंगई भरी भाषा का प्रयोग करते हुए तथा आपत्तिजनक कृत्य प्रदर्शित करते हुए दिखाई दे रहे थे।

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुई रील का संज्ञान लेते हुए थाना बाबूपुरवा पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के दौरान वीडियो में दिखाई देने वाले तीनों युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले इस प्रकार के कृत्यों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गिरफ्तार किए गए युवकों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments