HomeNEWSस्वरूपनगर थाने में कम्युनिटी पुलिसिंग और महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम

स्वरूपनगर थाने में कम्युनिटी पुलिसिंग और महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। थाना स्वरूपनगर में उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप और पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के निर्देशन में कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण पर एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 12 की छात्रा दीपिका सिंह को एक दिन के लिए थाना प्रभारी स्वरूपनगर बनाया गया और उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली से परिचित कराया गया।

मिशन शक्ति फेज़-5 के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों को साइबर अपराध, आत्मरक्षा और महिला हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 1930 आदि) के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाना बताया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments